अहलेबैत (अ) समाचार एजंसी अबनाः ब्रिटेन में आज भी लंदन सहित कई शहरों में इस्राईल के खिलाफ़ और ग़ज़्ज़ा के समर्थन में प्रदर्शन किए गए। लंदन में इस्राईल के खिलाफ़ यह प्रदर्शन बीबीसी कार्यालय के सामने से शुरू हुआ जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर इस्राईल मुर्दाबाद और ग़ज़्ज़ा आज़ाद होना चाहिए के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बीबीसी के ग़ज़्ज़ा से संबंधित ग़लत ब्यौरा देने जाने की निंदा करते हुए मांग की कि बीबीसी इस्राईल के अपराधों को छिपाने की कोशिश न करे बल्कि सच्चाई को बयान करे।
यह प्रदर्शन जो बीबीसी कार्यालय के सामने से शुरू हुआ इस्राईल के दूतावास तक जारी रहा प्रदर्शनकारियों ने इस्राईल के दूतावास के बाहर नारे लगा कर ब्रिटेन से इस्राईल को जारी समर्थन की निंदा की और इस्राईली राजदूत को ब्रिटेन से निकाल दिए जाने की मांग की जबकि प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटेन हुकूमत से मांग की है कि वह इस्राईल का समर्थन छोड़ दे और ग़ज़्ज़ा में बच्चों और महिलाओं के नरसंहार किए जाने को जल्दी से जल्दी रुकवाए।












۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔